गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन
काठमांडू, आषाढ़ २६ – काठमांडू के त्रिपुरेश्वर में पासपोर्ट विभाग के सामने गुरुवार को आत्मदाह की कोशिश करने वाले मुगु के गणेश नेपाली की आज, शुक्रवार को मृत्यु हो गई है । वीर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई ।
उनकी मृत्यु के बाद ही उनके रिश्तेदारों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है । उनकी मृत्यु के बाद वीर अस्पताल के आगे भी प्रदर्शन किया जा रहा है । उनकी मृत्यु को लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है ।
गुरुवार को काठमांडू महानगरपालिका के नगर प्रहरी ने पासपोर्ट विभाग के सामने उसकी मोटरसाइकिल पर व्हील लॉक लगा दिया था । उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि इस घटना के बाद उसने खुद को आग लगा ली।

