गणेश नेपाली आत्मदाह – जाँच समिति का गठन
काठमांडू, आषाढ़ २६ – गणेश नेपाली आत्मदाह घटना की जाँच के लिए डीआईजी के नेतृत्व में जाँच समिति गठन की गई है । यह जानकारी गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने प्रतिनिधि सभा में बोलते हुए दी है । उन्होंने बताया कि घटना की जाँच के लिए डीआईजी गोविन्द थपलिया के नेतृत्व में ५ सदस्यीय जाँच समिति बनाई गई है । जाँच तथा पूछताछ के लिए महानगर प्रहरी के तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है ।


