अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले भारत की तीन दिवसीय दौरे पर
काठमांडू, आश्विन १ – अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले अपनी तीन दिवसीय दौरे के लिए भारत प्रस्थान कर चुके हैं । भारत सरकार के निमंत्रण पर मंत्री डा. वाग्ले ने आज सुबह ७ः३५ बजे की उड़ान से काठमांडू से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया है ।
इसके उद्देश्य को लेकर उनके सचिवालय ने जानकारी दी है कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और आपदा के बाद पुनर्निर्माण के साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक विषयों के विभिन्न आयामों में सहकार्य करना इसका प्रमुख उद्देश्य है ।
आज शाम के ५ बजे अर्थमंत्री डा. वाग्ले भारतीय समकक्षी निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे । शुक्रवार की सुबह भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम शरण द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय कूटनीतिक संवाद कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप शामिल होंगे । शुक्रवार की शाम ५ बजे भारतीय विदेशमंत्री डा. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे । शुक्रवार की शाम ७ः३० बजे भारत व्यापार सम्वद्र्धन संगठन के अध्यक्ष जावेद अश्राफ द्वारा आयोजित बृहत् कार्यक्रम में भी भाग लेंगे ।
इसी तरह शनिवार की सुबह ९ः३० बजे भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानाओं के साथ सम्मेलन में प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे । उसी दिन दिन ११ः३० बजे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स द्वारा आयोजित विकास अर्थनीति बारे प्राज्ञिक विमर्श में वे प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे । अर्थमंत्री डा. वाग्ले शनिवार की शाम ४ बजे स्वदेश वापस लौटेंगे ।
उनकी इस यात्रा में अर्थमंत्रालय के सहसचिव अमृत लम्साल, विदेश मंत्रालय के सहसचिव गेहेन्द्र राजभण्डारी, नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास उपनियोग प्रमुख डा. सुरेन्द्र थापा और इकोनोमिक्स मिनिस्टर तारानाथ अधिकारी और अर्थमंत्री के निजी उपसचिव कञ्चन बस्नेत शामिल हैं ।

