संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु
काठमांडू, आश्विन १ – रसुवा के भोटेकोशी में आई बाढ के बाद आपदा तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में संसदीय विशेष समिति गठन को लेकर प्रारम्भिक बातचीत शुरु हो गई है । रास्वपा के प्रमुख सचेतक कविन्द्र बुर्लाकोटी ने जानकारी दी है कि सदन मेंं रहे संसदीय दल के नेताओं, उपनेताओं और प्रमुख सचेतकों के बीच विचार विमर्श हो रहे हैं । उनके अनुसार, बैठक सिंहदरबार स्थित शिक्षा समिति के हॉल में है । बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक ने सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठन करने के लिए सभामुख से आग्रह करने का निर्णय किया था ।

