Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पृथ्वी राजमार्ग अंतर्गत धादिङ के कृष्णभीर सड़क पर आवाजाही शुरु

 

काठमांडू, आश्विन १ – पृथ्वी राजमार्ग अंतर्गत धादिङ के कृष्णभीर में नए ट्रैक खोलने के साथ ही सँगै १८ दिनों के बाद दोनों तरफ से वाहनों का आवाजाही शुरु हो गई है ।
भोटेकोशी में विनाशकारी बाढ़ आने के चार दिन बाद अर्थात १४ भाद्र में त्रिशूली में बाढ़ आई और कृष्णभीर में सड़क कटान के बाद से यह राजमार्ग बंद हो गया था । भाद्र २८ को कुछ भारी वाहनों को इस सड़क से पास करवाकर इसका परीक्षण किया गया । जिला प्रशासन कार्यालय धादिङ ने आज सुबह ६ बजे से पृथ्वी राजमार्ग पूर्णरूप में संचालन करने का निर्णय बुधवार को ही किया था ।
कृष्णभीर क्षेत्र में संबन्धित निकायों के निरंतर प्रयासों से नए ट्रैक निर्माण कर आज सुबह ६ बजे से राजमार्ग दोनों तरफ से संचालन करने का निर्णय किए जाने की जानकारी धादिङ की प्रमुख जिला अधिकारी लक्ष्मी पाण्डेय ने दी है ।
पृथ्वी राजमार्ग के विभिन्न स्थानों में अभी भी सड़क धसने, भूस्खलन होने, तथा अन्य संकट बना ही हुआ है । इसलिए प्रशासन ने सवारी चालकों तथा यात्रियों से सावधानी अपनाने का अनुरोध किया है । जिला प्रहरी कार्यालय धादिङ के अनुसार आज सुबह से ही पृथ्वी राजमार्ग में बाहनों की आजाही शुरु हो गई है । पृथ्वी राजमार्ग संचालन में आने के साथ ही लोग काठमांडू आने लगे हैं । पृथ्वी राजमार्ग बंद होने से इस मार्ग से होकर आने वाले भारी तथा छोटे वाहनों द्वारा काठमांडू आने के लिए वैकल्पिक राजमार्ग का प्रयोग किया जा रहा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com