Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के तालाब को अतिक्रमण कर घर एवं दूकान को हटाने के लिए राज गुठी द्वारा एक सप्ताह के भीतर खाली करने की फरमान जारी करने के बाद जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 14 रजौल के स्थानीय नागरिकों ने पिराड़ी चौक पर बिरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यातायात सुचारू हुआ। अतिक्रमण भूमि के घर एवं दूकान बनाये लोगों ने गुठी संस्थान के बिरोध में जमकर नारेबाजी की। उन लोगों का कहना हैं गुठी के पदाधिकारी सिर्फ गरीब लोगों को ही खाली करने का फरमान जारी किया हैं जवकि तालाब अतिक्रमण कर बड़े बड़े मकान तथा होटल बनाने वाले पर कोई कारबाई नहीँ कर रहे हैं। उन लोगों का कहना हैं कि जहाँ हम घर बनाने हैं उसका मालिकाना लाल पूर्जा (जमीन का कागजात) बना हैं। स्थानीय लोग 2046 के भूमि अधिनियम कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com