राजा और हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए हम लोग आए हैं, संविधान रोकनेवाला नहीं हैः राणा

काठमांडू, १ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के सांसद् धवलशमशेर राणा ने दावा किया है कि राजा और हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए वह संसद् में प्रवेश किए हैं, अब वर्तमान संविधान में इसको रोकने की ताकत नहीं है । बुधबार सम्पन्न संसद् बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । सांसद् राणा का कहना है कि नेपाल में शिक्षा प्रणाली और कर्मचारीतन्त्र में अधिक राजतीतिकरण है, जिसके चलतेसमस्या आ रही है, अब इसमें सुधार करना होगा ।
संसद् में सम्बोधन करते हुए सांसद् राणा ने आगे कहा– ‘हम लोग नेपाल को फिर सनातन हिन्दू राष्ट्र कायम करने के लिए आए हैं, फिर संवैधानिक राजसंस्था और प्रजातन्त्र स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसके लिए संविधान बाधक नहीं है । संविधान में इसको अपरिवर्तनीय मुद्दा नहीं कहा गया है ।’ उन्होंने कहा कि अब राप्रपा को कमजोर मानने की दुस्साहस न करें । उनका यह भी कहना है कि राप्रपा इसी संविधान के प्रवाधान अनुसार देश में राजसंस्था और हिन्दू राष्ट्र पुनस्र्थापना करना चाहती है ।
सांसद् राणा ने कहा कि आज सुकुम्बासी के नाम में राजनीति हो रहा है, उन्होंने कहा कि सुकुम्बासी को राजनीति करने का साधन बनाया गया है, अब ऐसी हरकत बंद होना चाहिए और सदा के लिए समस्या का समाधान होना चाहिए ।

