कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

काठमांडू, आषाढ़ ३१ – कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने सामूहिक रुप से इस्तीफा दिया है । आर्थिक मामिला मंत्री राजीव विक्रम शाह, जलस्रोत मंत्री विजया बुढा, सामाजिक विकास मंत्री घनश्याम भंडारी और उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण सुरेश अधिकारी ने आज इस्तीफा दे दिया है । अधिकारी ने बताया कि उन चारों ने आज सुबह बुलाई गई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री यमलाल कंडेल को अपने इस्तीफें सौंप दिए ।
अभी कर्णाली प्रदेश सरकार का नेतृत्व एमाले कर रही है । जब कँडेल मुख्यमंत्री बने थे, तब दोनों पार्टियों के बीच सरकार का नेतृत्व बारी बारी से करने की सहमति हुई थी । मंत्रियों ने बताया कि जो सहमति हुई थी उसे कार्यान्वयन नहीं किया गया जिसके कारण उन्होंने एक साथ अपने इस्तीफा दिया है ।
अधिकारी ने बताया कि ‘विगत में ही हमलोगों के बीच नेतृत्व को लेकर सहमति हुई थी कि बारी बारी से सरकार नेतृत्व को लेकर । लेकिन एमाले ने इसपर अपनी ईमानदारिता नहीं दिखाई जिसके कारण आज चार मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया है । ’

