Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा उपाध्यक्ष में अर्याल निर्विरोध निर्वाचित

 
उर्मिला अर्याल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ फरवरी । संघीय संसद् राष्ट्रीयसभा उपाध्यक्ष में उर्मिला अर्याल निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं । उक्त पद के लिए सत्ता गठबंधन की ओर से सिर्फ अर्याल की उम्मीदवारी पंजीकृत हुई थी । अर्याल नेकपा माओवादी केन्द्र की नेतृ हैं । आज राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमल्सिना ने अर्याल को निर्विरोध निर्वाचित होने का घोषणा किया ।
राष्ट्रीयसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नेपाली कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवारी पंजीकृत होने की उम्मीद की गई थी । लेकिन वर्तमान सत्ता गठबंधन में दरार पैदा करने के उद्देश्य लेकर क्रियाशील नेपाली कांग्रेस ने अन्ततः अर्याल को ही समर्थन करने का निर्णय लिया । उपाध्यक्ष में निर्वाचित अर्याल माओवादी प्रवेश करने से पहले नेकपा एमाले में थीं । लेकिन एमाले में उनको अवसर न मिलने के बजाय अर्याल वि.सं. २०७० साल में एमाले प्रवेश की थीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *