माघ २७ गते संसद् को सम्बोधन करने जा रही हैं राष्ट्रपति भण्डारी

काठमांडू, ६ फरवरी । आगामी माघ २७ गते संघीय संसद् का दोनों सदन को संयुक्त रुप में सम्बोधन करने जा रही हैं । राष्ट्रपति भण्डारी का दो कार्यकाल का समयावधि खत्तम होने जा रहा है । उससे पहले विशेष सम्बोधन के रुप में दोनों सदन को सम्बोधन करने की तैयारियां है । इसको उनका विदाई सम्बोधन के रुप में भी दिखा गया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार संविधान के धारा ९५ बमोजिम माघ २७ गते अपरान्ह ३ बजे राष्ट्रपति भण्डारी दोनों सदन को सम्बोधन करेंगे । स्मरणीय नयां राष्ट्रपति चयन के लिए निर्वाचन आयोग ने फाल्गुन २५ गते चुनावी तिथि घोषणा किया है । सत्ताधारी राजनीतिक दलों के बीच हुई सहमति अनुसार नेकपा एमाले से प्रस्तावित व्यक्ति ही राष्ट्रपति बनेंगे । लेकिन इस सहमति को तोड़ने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है ।

