नागरिकता विधेयक को पुनः संसद् में पेश करने की तैयारी

काठमांडू, ६ फरवरी । बहु चर्चित नागरिकता विधेयक को पुनः संसद् में पेश करने की तैयार सरकार ने की है । आज सुबह प्रमुख दल के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने इसके संबंध में जानकारी दिया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार चालू संसद् अधिवेशन में नागरिकता विधेयक के साथ साथ प्रधानमन्त्री प्रचण्ड लगभग एक दर्जन विधेयक पास करना चाहते हैं । बताया गया है कि नागरिकता, विकास, सुशासन, संक्रमणकालीन न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों से सरोकार रखनेवाला विधेयक संसद् में पेश करने के लिए तैयार की गई है ।
स्मरणीय है, इससे पहले भी कई बार नागरिकता संबंधी विधेयक और अध्यादेश विवाद में आया है ।

