Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साँफे–मार्तडी सड़क खंड अवरुद्ध

 

काठमांडू, भाद्र २१ – बाजुरा में अविरल बारिश के साथ ही विभिन्न स्थानों में भूस्खलन होने से जिला सदरमुकाम को जोड़ने वाली साँफे–मार्तडी सड़क खंड अवरुद्ध है । बीति रात लगातार बारिश के कारण मार्तडी स्थित बडीमालिका नगरपालिका–९ स्थित कारागार मोड, विनोद स्मृति प्रतीक्षालय, सेलागाड, सुवाकाँध आदि स्थानों के सडकों पर भूस्खलन होने से सड़कें अवरुद्ध हैं ।
इसी तरह बडीमालिका नगरपालिका–८ के राप्का और वडा नं ६ के जडांग आदि स्थानों में भी भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध होने की जिला प्रहरी कार्यालय ने दी है । सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही जिला प्रहरी कार्यालय से प्रहरी सहायक निरीक्षक लक्ष्मी दत्त भट्ट के कमांड में पाँच लोगों की प्रहरी टीम घटना स्थल के लिए तैनात की गई है । जिला प्रहरी कार्यालय ने जानकारी दी है कि प्रहरी टीम बडीमालिका नगरपालिका और सड़क विभाग के जेसिबी का प्रयोग कर भूस्खलन को हटाने का काम किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सड़क संचालन में लाया जा सकें ।
लगातार बारिश के कारण सड़क के अन्य स्थानों में भी भूस्खलन होने की आशंका जताई गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com