विराटनगर में शनिवार को ऐतिहासिक राधाकृष्ण रथ यात्रा
माला मिश्रा / विराटनगर। कोशी प्रदेश के विराटनगर में शनिवार को ऐतिहासिक राधाकृष्ण रथ यात्रा श्रद्धा उत्साह और भव्यता के साथ निकली गई । तिनपैनी चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना के बाद राधाकृष्ण की आकर्षक युग ल प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर रथयात्रा के निकलते ही पूरा शहर राधे कृष्णा राधे राधे उदघोष से गूंज उठा और राधाकृष्ण के दर्शन और डोरी तानने के श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड़ पड़ा ।



