Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

 

5 सितम्बर 2026, रक्सौल । शिक्षक दिवस के अवसर पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय,लक्ष्मीपुर ,रक्सौल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शक्ति प्रा. लिमिटेड कंपनी के निदेशक संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य साइमन रेक्स ने किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी सीखते हैं।

यह भी पढें   मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मृत्यु

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स, निदेशक अरविंद कुमार सिंह एवं अशोक कुमार सिंह ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षक विक्टर डेका, कुंदन राज, मंदीप कुमार, प्रीति मैम, कंचन मैम एवं रामभरोश सर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह को लेकर शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन
एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने भी विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने अपने भेजे संदेश में कहा कि प्रथम गुरु माता-पिता के बाद जीवन में कोई सर्वोच्च स्थान है तो वो गुरु का होता है जो बच्चों के जीवन को संवारते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com