मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई…दो लोगों की मृत्यु
काठमांडू, भाद्र २८ – सुनसरी के इटहरी उप महानगरपालिका–७ बालग्राम स्थित पूर्व–पश्चिम हाइवे पर सड़क डिवाइडर से एक मोटरसाइकिल टकरा गई । इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि रविवार (आज )भाद्र २८ की सुबह २ः५० बजे पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही प्रदेश–१–०२–०४३ प ५५१४ नम्बर की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने से यह दुर्घटना हुई है । प्रहरी के अनुसार उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे ।
घटना स्थल में पहुँचे प्रहरी चौकी बालग्राम, इलाका प्रहरी कार्यालय इटहरी और इलाका प्रहरी कार्यालय पकली के प्रहरी टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान, धरान घोपा में भेजा था ।
इलाज के क्रम में मोटरसाइकिल चालक सुनसरी के इनरुवा नगरपालिका–३ के निवासी २९ वर्षीय पारस थापा और पीछे सवार जिला प्रशासन कार्यालय सुनसरी के कर्मचारी इनरुवा नगरपालिका–३ निवासी ३४ वर्षीय सागर रेग्मी का निधन हो गया है । दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त अनुसंधान होने की प्रहरी ने जानकारी दी है ।


