Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के आयोजन में २९ लोगोंद्वारा रक्तदान

 

नेपालगन्ज/(बाँके) । पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में श्री सतपालजी महाराजको जन्मोत्सव दिवस के पावन अवसर पर नेपाल मानव धर्म सेवा समिति श्रीयाँक कृति आश्रम नेपालगन्ज के आयोजन में रक्तदान कार्यक्रम में महिला और पुरुष करके  २९ लोगों ने भादौं २७ गते शनिवार को रक्तदान किया ।

नेपालगन्ज नगरपालिका वार्ड नं.–१८ कारकाँदौ स्थित नेपाल मानव धर्म सेवा समिति श्रीयाँक कृति आश्रम नेपालगन्ज के सभा हाल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भेरी राप्ती क्षेत्र प्रभारी महात्मा चाँदना बाईजी लगायत प्रादेशिक रक्त सचार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, महेश दहित को खून संकलन करनेवाली पाकेट हस्तान्तरण करके  उदघाटन किया ।

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

नेपाल मानव धर्म सेवा समिति श्रीयाँक कृति आश्रम नेपालगन्ज के अध्यक्ष तथा रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक मंगल जिएम के अनुसार ‘रक्तदान जीवनदान’ मूल नारा के साथ आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में खून संकलन करनेवालों में प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, होमराज गिरी, महेश दहित, लोकेश थारु, सञ्जय बढही और बीरेन्द्र योगी ने प्राबिधिक में सहयोग किये थे । आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रोयल फिटिनेश के संचालक अमित मल्ल, एकता युवा क्लब पुरैनी–२२ के अध्यक्ष राजेश यादव, एटीएम न्यूज के सम्पादक अशोक थापामगर, उज्वल पोखरेल, लक्ष्मी गौतम, अमृत बुढा, प्रशान्त चन्द, लक्ष्मी भट्ट जैसी, अशोक थापा, प्रशान्त गुप्ता, बीरेन्द्र गहतराज, सुशान्त चन्द ठकुरी, प्रदिप बिष्ट, बिष्णु तमाङ्ग, श्याम सुन्दर, अञ्जली खडका, बाबुराम बोहरा, रेनुका भण्डारी, अञ्जन थापा, बसन्त शर्मा, अमृत पुनमगर, सिद्धान्त बोहरा, सन्देश शर्मा, धनराज धोबी, सोना कुमारी बिश्वकर्मा, पकंज शाही, पोशण मल्ल, श्रवण कुमार, बिजय खडका, अमन कनौजिया लगायत २९ लोगों ने रक्तदान किया । सभी रक्तदाताओं को प्रमाण–पत्र प्रदान किया गया था । 

यह भी पढें   नेपाल से एक –दो दिनों में मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com