Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवी लामिछाने के ऊपर छानबिन होना चाहिएः रावल

 
भीम रावल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ फरवरी । नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व गृहमन्त्री भीम रावल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवी लामिछाने द्वारा व्यक्त कथन के ऊपर छानबिन होना जरुरी है । आइतबार एक पत्रकार सम्मेलन में लामिछाने ने संचार माध्यम और संचारकर्मी के ऊपर कुछ आरोप लगाया था, यही संन्दर्भ को लेकर एमाले नेता रावल ने छानबिन के लिए मांग किया है ।
अपनी ट्वीटर में नेता रावल ने कहा है– ‘राजनीतिक सिद्धान्त, मूल्य–मर्यादा में विश्वास करनेवाले देश–जनता के प्रति इमानदार, तथ्य और सत्य की खोजी करनेवाले राजनीतिकर्मी आरोपों को तथ्य के साथ खण्डन करते हैं, आलोचना सुनते हैं, लोकतान्त्रिक मान्यता को मानते हैं, इसतरह गाली नहीं करते । ऐसी पृष्ठभूमि में लामिछाने के ऊपर जांच किया जाए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com