Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत तथा नेपाल सहकार्य बिषयक विचार गोष्ठी राजविराज में

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । धनगढी एकता अभियान कैलाली तथा कैलाली विकास क्षेत्र में भारत तथा नेपाल सहकार्य बिषयक विचार गोष्ठी राजविराज में आयोजित की गयी।
धनगढी में आयोजित बिचार गोष्ठी के प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय अभियान के केन्द्रीय अध्यक्ष विनय यादव थेअपने कार्यपत्र मेंदोनो देशोंके बीच एक दुसरे के बीच सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक तथा आर्थिक संबंध होने के नाते विकास क्षेत्र में भी नेपाल – भारत के बीच सह कार्य होना आवश्यक है।
पड़ोसी देशहोने के नाते दोनो देशों के बीच सुमधुर तथा मैत्री पूर्ण संबंध विकास करनेकी जरूरत है। इसलिए नेपाल की भूमि से भारत बिरोधी गतिविधि का संचालन नहीं हो। दोनो देशों के बीच खुला सीमा होने से दोनों देशों के कई जनता सुगमता से आ जा रही है। दोनो देशों की सांस्कृतिक समानता हैं। राष्ट्रीय एकता अभियान सप्तरी केजिला के संयोजक सुनिता चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयोजक उपाध्यक्ष सुनीता साह नेपाली सांस्कृतिक परिषद के महा सचिव हर्क स्वांर, नेपाली कांग्रेस के नेता राम कुमार यादव, लायन्स क्लब के अध्यक्ष सी. बी. चन्द, पत्रकार महासंघ के सदस्य प्रेम चौधरी, बरिष्ठ पत्रकार कर्ण साह, राष्ट्रीय एकता अभियान के सप्तरी के सलाहकार सागर वीर कडारि सहित कई लोगो ने बिचार रखें। कार्यक्रम संचालन शिव थापा ने कीं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *