Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज होंगे नेपाल और पीएनजी आमने सामने, नेपाल के लिए मैच में जीत दर्ज करने का आसान अवसर

 

काठमांडू।

आईसीसी वर्ल्ड कप लीग-2 के तहत त्रिकोणीय सीरीज में नेपाल आज (सोमवार) अपने तीसरे मैच में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ खेल रहा है.त्रिवि क्रिकेट ग्राउंड पर नेपाल और पीएनजी के बीच मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. सीरीज के दो मैच आसानी से जीतकर वनडे का दर्जा हासिल करने वाले नेपाल के पास आज के मैच में आसानी से जीत दर्ज करने का मौका है।

यह भी पढें   ओली के विरुद्ध दिए गए बयान गलत, भविष्य में इस तरह की अभिव्यक्ति नहीं देने का एमाले का निर्देश

अगर आज के मैच में उसे आसानी से जीत मिल जाती है तो नेपाल के सीधे विश्व कप क्वालीफायर खेलने की संभावना बनी रहेगी. उसके बाद सीरीज का आखिरी मैच नेपाल के लिए जीतना काफी होगा ।  सीरीज के पहले मैच में नेपाल ने पीएनजी को 52 रनों से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उसने रविवार को यूएई को 177 रन से हरा दिया।

विश्व कप लीग-2 के फाइनल मुकाबले में नेपाल दो मार्च को यूएई से खेलेगा। लीग-2 में नेपाल 34 मैचों में 36 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। पीएनजी 34 मैचों में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *