Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे जलकुम्भी नही हटाने पर युवाओं व्दारा विरोध

 

DSC01060कैलास दास, जनकपुर,बैशाख २३ गते । करीब एक महिना से भी ज्यादा दिनो से सडक के वगल मे रखे जलकुम्भी को जनकपुर नगरपालिका व्दारा नही हटाने पर यहाँ के युवाओं ने विरोध जताया है ।

जनकपुर के रामचौक स्थित गणेश युवा कमिटी के साप्ताहिक कार्यक्रम अन्तर्गत माघ १९ गते को धनुषसागर तलाव मे सरसफाई किया गया था । उसी सरसफाई के दरमियान निकाले गये जलकुम्भी सहित के गन्दगी सडक के वगले में रखा था । जनकपुर नगरपालिका को बारम्बार फोन करने बाद भी जब जलकुम्भी सडकर पर गन्ध देने लगा तो बाध्य होकर युवाओं ने मंगलवार को विरोध जाताया है ।

यह भी पढें   मिथिला के लोक साहित्य को बचाने की आवश्यकता - बिक्रम यादव

सरसफाई कार्यक्रम भी जनकपुर नगरपालिका के प्रमुख जगरनाथ लामिछाने के प्रमुख आतिथ्य में हुआ था । लेकिन बारम्बार प्रमुख के कहने पर भी सफाई नही किया गया था ।

गणेश युवा कमिटी के महासचिव कैलास प्रसाद गुप्ता के अनुसार गन्दगी हटाने के लिए नपा प्रमुख सहित अन्य कर्मचारीयों को भी कहा गया था । परन्तु उनका कहना है कि गंगासार और धनुष सागर सरफाई एवं जिर्णोद्धार का काम जनकपुर वृहत्तर क्षेत्र परिषद का है । यह नगरपालिका के दायित्व नही है ।DSC01061

यह भी पढें   नेपाल के अस्तित्व पर गहराता संकट, राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए 'स्वदेशवाद' का आह्वान

थाइल्याण्ड की शाही महामहिम कैनथोंग ने जनकपुर के स्वर्गद्वार जिर्णोद्धार के लिए ३० लाख रुपैया सहयोग दिया है जिस मे से १५ लाख का चेक सोमवार को हस्तान्तरण किया गया था । मंगलवार जब वे एयर पोर्ट जाने लगे उसी वक्त युवा विरोध कर रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *