Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर बमकाण्ड के योजनाकार सभासद साह गिरफ्तार

 

DSC01018कैलास दास, जनकपुर,बैशाख २१ । जनकपुर रामानन्द चौक बम काण्ड के मुख्य योजनाकार तथा धनुषा क्षेत्र नम्बर ४ से निर्वाचित सभासद् संजय कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को सार्वजनिक किया है ।

नेपाल भारत सीमा से शनिवार रात ११ बजे गिरफ्तार केने की जानकारी केन्द्रीय अनुसन्धान व्युरो का ईन्चार्ज उत्तम कुमार कार्की ने पत्रकार सम्मेलन कर के  दी है ।

जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने रविवार पत्रकार सम्मेलन में सभासद साह को सार्वजनिक करते हुए कहा कि इन्हे नारायणी अञ्चल के विरगंज छपकैया से गिरफ्तार किया गया है । बम बिष्फोट कराने वाले सभासद् साह के से पैसा लेकर पैसा लेकर मुकेश कुमार चौधरी को देने काम किया गया है यह प्रहरी ने खुलासा किया है । इसकी मध्यस्तकर्ता के रुप में ओमप्रकाश यादव भुमिका निभायी है ।

जनकपुर रामानन्द चौक में मिथिला राज्य की मांग करते हुए मिथिला राज्य संघर्ष समिति ने शान्तिपूर्ण धर्ना में २०६९ बैशाख १८ गते हुआ शक्तिशाली बम विस्फोट के मुख्य योजनाकार सभासद् साह ही है ।  पत्रकार सम्मेलन में ब्यूरो इन्चार्ज कार्की ने यह जानकारी दी है । सभासद साह बम विस्फोट के क्रम में मुकेश कुमार चौधरी उर्फ अर्जुन सिंह (उपनाम) के साथ किये वार्तालाप, कल डिटेल, ओम यादव के साथ पैसा लेनदेन तथा अन्य आधार से स्पस्ट होता है उन्होने कहा ।

यह भी पढें   अंतरप्रदेशीय मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन: सक्षम, चुस्त और जवाबदेह प्रादेशिक शासन के लिए नौ साझा प्रतिबद्धताएँ

DSC01030दो वर्ष पूर्व जनकपुर के रामानन्द चौक मेंं मिथिला राज्य को माग करते हुए शान्तिपूर्ण धर्ना में बैठे आन्दोलनकारीयों को लक्षित कर बम विस्फोट मे पाँच की मौत और ३२ जना घायल हुये थे । बिष्फोट में महन्थ विमलशरण यादव, समाजसेवी सुरेश उपाध्याय, दिपेन्द्र दास, झगरु दास और महिला कालाकार रञ्जु झा को मृत्यु हुइ थी ।

बम विस्फोट घटना में सभासद साह सहित अखिल जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (राजन मुक्ति) समुह के राजन मुक्ति उर्फ रंजित झा, विस्फोट का मुख्य योजनाकार तथा तराई मधेश विद्यार्थी लिब्ब्ररेशन फ्रन्ट के अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश चौधरी, शिवम शर्मा उर्फ जय प्रकाश चौधरी, बम बनाने वाला  पदार्थ उपलब्ध कराने मे संलग्न मुकेश कुमार कर्ण, बिस्फोट पदार्थ व्यवस्थापन कर्ता रिपेन्द्र झा उर्फ छोटु और प्रकाश कहलाने वाला सुरेश कुमार कर्ण की संलग्नता होने की बात  अनुसन्धान से खुलासा हुआ है ।  जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा के प्रहरी उपरिक्षक उत्तमराज सुवेदी ने पत्रकार सम्मेलन में कहा है ।  घटना में संलग्न व्यक्तियों को धनुषा प्रहरी ने इससे पहले गिरफ्तार कर चुका है । घटना के कुछ ही देर बाद अपरेशन “रामा” नाम देकर केन्द्रिय अनुसन्धान व्युरो काठमाडौं और जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने विस्फोटन के अनुसन्धान कर प्रतिवेदन समेत बुझाया था ।

यह भी पढें   नेपाल में वाहनों से सालाना 26.34 अरब रुपये का कर संग्रह, बागमती सबसे आगे

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति ने धनुषा के एमाले पार्टी कार्यालयमे बम बिस्फोट, महोत्तरी जिला के जलेश्वर जिल्ला ट्राफिक कार्यालय में बम विस्फोट, जनकपुर ४ स्थित एमाले पार्टी कार्यालय में विस्फोट सहित के अन्य घटना में संलग्न होने की प्रहरी ने दावी की है ।

DSC01020सभासद साह पद से निलम्बित
जनकपुर रामानन्द चौक बम काण्ड का मूख्य योजनाकार तथा धनुषा क्षेत्र नं.४ का सभासद संजय कुमार साह को संविधानसभा सदस्य से निलम्बन कर दिये गये हैं । केन्द्रिय अनुसन्धान ब्युरो काठमाण्डौ के विशेष टोली ने शनिवार वीरगञ्ज के छपकैया से गिरफ्तार कर ज्यान और संगठित अपराध में संलग्न रहे अभियोग में अदालत में एफआईआर दर्ता के बाद रविवार संविधानसभा सचिवालय ने सभासद साह को  निलम्बन किया है ।

साह संविधानसभा और व्यवस्थापिका संसद तथा उसके अन्तर्गत गठन कोई भी समिति का बैठक में भाग नही ले सकते है कहते हुए निलम्बन किया गया संविधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी है । साह संविधानसभा के दुसरा निर्वाचन में धनुषा क्षेत्र नं. ४ से प्रत्यक्ष निर्वाचित हुये थे ।

यह भी पढें   मिथिला में लुप्त होती सिकी घास की कलात्मक वस्तुएँ : कैलाश दास

मै निर्दोष हुँ, अदालत से न्याय मिलेगा : साह
धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ के निर्वाचित सभासद एवं पूर्व राज्यमन्त्रीले संजय कुमार साह ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि हम निर्दोष है, अदालत से न्याय मिलेगा । जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने रविवार किये गये पत्रकार सम्मेलन में उपस्थिति करने के वक्त उन्होने यह बात कही ।

इधर केन्द्रिय अनुसन्धान व्युरोका ईन्चार्ज उत्तम कुमार कार्की ने बम काण्ड का मुख्य योजना संजय कुमार साह है इन्हे सप्रमाण के गिरफ्तार किया गया दावी कीया है । अदालत से वारेन्ट जारी करने के बाद सभासद साह फरार थे ।

सद्भावनाद्वारा प्रदर्शन
बम काण्ड का अभियुक्त संजय कुमार साह को प्रहरी व्दारा गिरफ्तार करने के बाद सद्भावना पार्टी ने रविवार साम को नारा जुलुस प्रदर्शन किया था । पार्टी का जिल्ला उपाध्यक्ष जगदीश महासेठ के अगुवाई में यह जुलुस प्रदर्शन किया गया था ।

अभियुक्त साह को जिल्ला प्रहरी कार्यालय से धनुषा जिल्ला अदालत में ले जाते वक्त  पार्टी ने संजय कुमार साह निर्दोष है, न्यायिक छानबिन हो, मधेशी एकता जिन्दावाद के नारा लगाए थे । धनुषा जिल्ला अदालत के आगे  नारा जुलुस लगाते हुए पार्टी कार्यालय कदम चौक पहुँचा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com