Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सट्टा बाजार में सबसे आगे मोदी

 

modiरांची: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा है. मतदान के दो चरण अभी बाकी हैं. इधर, रांची के सट्टा बाजार में भी तेजी है. कौन प्रधानमंत्री बनेगा और किसकी सरकार बनेगी, इस पर जम कर सट्टेबाजी हो रही है. इसके अलावा बनारस में नरेंद्र मोदी कितने मतों से जीतेंगे इस पर भी सट्टा लगाया जा रहा है.

सटोरियों की पहली पसंद
देश में किसकी लहर है यह, तो 16 मई को पता चलेगा, लेकिन सट्टा बाजार में नरेंद्र मोदी की लहर है. भाजपा के प्रधानंमत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सट्टेबाजों की पहली पसंद हैं. श्री मोदी पर 45 पैसे का रेट चल रहा है. कम भाव मिलने के बाद भी सबसे ज्यादा बोली उनके प्रधानमंत्री बनने पर ही लगायी जा रही है.

यह भी पढें   सोना चांदी व्यवसायी का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण भव्यता के साथ संपन्न

राहुल गांधी पर 1.50 रुपये की बोली लगायी जा रही है. भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर सात रुपये का भाव चल रहा है. तीसरे मोरचे की ओर से मुलायम सिंह यादव पर लोग दावं लगा रहे हैं. मुलायम सिंह के लिए नौ रुपये का भाव है. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर 15 रुपये का भाव लगाया जा रहा है. इनके अलावा सुषमा स्वराज पर 27 रुपये, शिवराज सिंह चौहान पर 45 रुपये, ममता बनर्जी पर 38 रुपये का भाव मिल रहा है.

यह भी पढें   अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की दम घुटने से मौत

सीटों का भी अनुमान
इस बार एनडीए 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी, वहीं कांग्रेस 100 सीट के भीतर सिमट जायेगी. यह अनुमान सट्टा बाजार का है. सटोरिये राजस्थान, मध्यप्रदेश में जहां भाजपा को सभी सीटें दे रहे हैं, वहीं बिहार में 31-33, यूपी में 54 व महाराष्ट्र में एनडीए को 38 सीटें दी जा रही हैं.

बनारस का चुनाव भी है हिट
सट्टा बाजार में रांची से सैकड़ों किमी दूर बनारस का चुनाव भी हिट है. यहां से नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस के अजय राय मैदान में हैं. सटोरिये यहां मोदी की जीत निश्चित मान रहे हैं. वे कितने मतों से जीतेंगे इस पर बोली लगायी जा रही है. एक लाख या उससे कम वोट से जीत पर 1.25 रुपये, एक से तीन लाख वोट से जीत के लिए 40 पैसे व तीन लाख से ज्यादा मतों से जीत पर एक रुपये की बोली लगायी जा रही है.http://www.prabhatkhabar.com/news/111314-story.html

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com