Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री प्रचंड और देउवा आज करेंगे ओली से मुलाकात

 

काठमांडू।

केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’/फाईल तस्वीर

प्रधानमंत्री प्रचंड और कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा  नेकपा एमाले के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात करने के लिए बालकोट जा रहे हैं। दोनों नेता सोमवार सुबह नौ बजे ओली के आवास बालकोट जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री सचिवालय के मुताबिक, दोनों नेता खराब स्वास्थ्य के कारण बालकोट में आराम कर रहे ओली से मिलने और मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बालकोट जा रहे हैं।

यह भी पढें   ‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व ‼️ छठ व्रत का प्रथम दिन 'नहाय-खाय'

प्रधानमंत्री सचिवालय ने कहा है कि ओली की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण संवैधानिक परिषद से संबंधित विधेयक और सत्यनिरूपण तथा मेलमिलाप  वेपत्ता   नागरिकों की छानबिन विधेयक की बात आगे नहीं बढ पाई है ।

सचिवालय ने आज कहा कि दोनों नेता ओली के आवास बालकोट पहुंचेंगे और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगे। हालांकि रविवार को बालकोट में चर्चा होने की बात कही गई थी, लेकिन प्रचंड और देउबा के नहीं जाने पर चर्चा टाल दी गई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com