Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

155 देशों के पवित्र जल से अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक संपन्न

 

अयोध्या, 23 अप्रैल 2023: दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दुनियॉ के 7 महाद्वीपों के 155 देशों के पवित्र जल से आज अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम अयोध्या जी में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जय श्रीराम के नारों के बीच, अनेक देशों के राजदूत व राजनयिक भी इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। फीजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानियां, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, कबेवर्डे, मोन्टीनीग्रो, टुवालू, अल्बानियां, तिब्बत आदि देशों के राजनयिकों ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के इस ऐतिहासिक जलाभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। भूटान, सूरीनाम, फीजी, श्रीलंका व कंबोडिया के वर्तमान राष्ट्राध्यक्षों ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश डॉ. जौली को भेजे।

यह भी पढें   दानबहादुर कार्की की रिट पर सुनवाई स्थगित

इस अवसर पर अपने स्वागतीय भाषण में डॉ. विजय जौली ने बताया कि बाबर की जन्म स्थली के देश उज्बेकिस्तान के शहर अंदीजांन की प्रसिद्ध कशक दरिया नदी का पवित्र जल भी अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से भारत पहुंचा है। इसके साथ ही रूस व यूक्रेन के युद्ध ग्रस्त देशों के जल के साथ-साथ, चीन व पाकिस्तान का जल भी अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक हेतु भारत पहुंचा।

डॉ. जौली ने कहा कि प्रभु श्रीराम में न केवल भारत, अपितु विश्व भर के लोगों की आस्था व विश्वास है। इस वैश्विक जल को एकत्रित करने में ढाई साल लगे। तथा न केवल हिंदुओं अपितु मुसलमानों, ईसाईयों, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी समुदाय व विश्व के सातो महाद्वीपों के लोगों ने इस महा अभियान में सहयोग दिया। डॉ. जौली ने इसे ऐतिहासिक व अविस्मरणीय यादगार बताया।

यह भी पढें   बालेन शाह के भारत दौरे में उठे ट्विन सिटी का मुद्दा, रक्सौल-वीरगंज को जुड़वा शहर बनाने की जरूरत

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योगऋषि स्वामी बाबा राम देव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास महामंत्री चंपत राय जी, विश्व हिंदू परिषद संरक्षक दिनेश चंद्रा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रचारक राम लाल जी व इंद्रेश जी, पंजाब केसरी प्रमुख श्रीमती किरण चोपड़ा, पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल जे0जे0 सिंह, जैन आचार्या लोकेश जी, शदानी दरबार तीर्थ पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी, महामण्डलेश्वर यतेंद्रानंद गिरी जी महाराज, महंद कमल नयनदास जी, गोपाल शरण अग्रवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूने के 9 पंडितो द्वारा संस्कृत मंत्रोउच्चारण द्वारा हुआ। विश्व भर से एकत्रित जल पर एक लघु फिल्म श्रीमती शलू कुमारी द्वारा निर्देशित भी दिखाई गई। श्री राम कथा की संगीतमय प्रस्तुति पुज्यनीय अजय भाई जी द्वारा हुई।

यह भी पढें   मृत्यु का स्मरण जीवन को सार्थक बनाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com