Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन संस्कृति मंच, समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर, समस्तीपुर । जन संस्कृति मंच, समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक राज्य सचिव दीपक सिन्हा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेंद्र सुमन की पर्यवेक्षकीय उपस्थिति में 30हुई।

जिला कमिटी ने आगामी 17 मई को जनप्रिय कम्युनिस्ट बुद्धिजीवी सुरेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम करने के साथ ही जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया।

सांगठनिक समीक्षा के पश्चात सर्वसम्मति से जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमलेंदु कुमार को चुना गया।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा कि आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद फासीवाद का रूप अख्तियार कर चुका है। पितृसत्ता, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएँ चरम पर हैं।

आज जनवादी सांस्कृतिक आंदोलन के बिना लोकतंत्र और संविधान की रक्षा मुमकिन नहीं है।

बैठक को संबोधित करते हुए जसम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेंद्र सुमन ने कहा कि आज साम्प्रदायिक फासीवादी ताकतों द्वारा हमारे अस्तित्व को सौ साल पीछे धकेलने की तैयारी चल रही है। सबकुछ को मटियामेट कर देने की बात है। आज हमारी मनुष्यता पर, हमारी संवेदना पर प्रश्न चिह्न लग गया है!

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा फर्ज़ बनता है कि समाज को बचाएँ। बग़ैर सांस्कृतिक अभियान के इस फासीवादी बर्बरता का मुकाबला नहीं किया जा सकता। अगर आपकी संस्कृति नहीं बचेगी तो आपकी जनराजनीति भी नहीं बचेगी।

इस जन सांस्कृतिक अभियान को तेज करना होगा! आज हमें जनकवि सुरेंद्र प्रसाद की क्रांतिकारी विरासत को समस्तीपुर की फिज़ा में जिंदा बनाए रखने का संकल्प लेना होगा।

 

जिला सचिव स्नेहलता कुमारी, विजयेंद्र कुमार, अरविंद आनंद आदि ने भी अपनी बातें रखीं।

यह भी पढें   मधेश आश्रित दलों का संकट,आवश्यकता और पुनरुत्थान की संभावना : चन्दन दुबे

मौके पर माले जिला सचिव उमेश कुमार, जसम दरभंगा के जिला सचिव समीर आदि भी उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *