Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाल बार्डर तक जाने वाली चार लेन वाली सड़क खोली

 

काठमांडू,

भारत और नेपाल के बीच व्यापार और परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए भारत ने नेपाल बार्डर तक जाने वाली चार लेन वाली सड़क खोल दी है। यह मार्ग उत्तराखंड के चंबावत जिले के चक्रपुर और नेपाली क्षेत्र गडीगोथ को जोड़ेगा। कंचनपुर की दोधरा चदानी नगर पालिका-1 तक ड्राई पोर्ट के लिए भारत की ओर से पहुंच आसान करने के लिए इस मार्ग को खोला गया है। इसकी लंबाई करीब चार किलोमीटर है।

यह भी पढें   अयोध्या से जनकपुर धाम तक रेल परिचालन को लेकर मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री तथा मुख्यमंत्री को आभार जताया

चार लेन के पुल का भी निर्माण किया गया
पिछले 20 वर्षों से इस बंदरगाह का निर्माण मीडिया का ध्यान खींचता रहा है। इस वर्ष 13 फरवरी को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने भारत के साथ एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किया था, जिसमें बंदरगाह के भवन को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इस बंदरगाह को देखते हुए महाकाली नदी पर चार लेन के पुल का भी निर्माण किया गया है।

यह भी पढें   पार्टी में कोई भी व्यक्ति संयोग के आधार पर शीर्ष पद तक नहीं पहुंच सकता –ओली

दोधारा चदानी नगर पालिका के मेयर के अनुसार, भारत की ओर से चक्रपुर बाजार से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग से नेपाल-भारत सीमा तक पहुंच मार्ग के एक ट्रैक की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने क्षेत्र में जंगल की सफाई के बाद इस मार्ग को खोला है। यह बंदरगाह नेपाल के विशेष रूप से रुद्रपुर औद्योगिक केंद्र और नई दिल्ली तक पहुंच को आसान बना देगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com