Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केरल में टूरिस्ट बोट पलटने से 21 लोगों की मौत

 

केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को एक टूरिस्ट बोट पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने अलग-अलग अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। 4 लोगों को गंभीर हालत में कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक बोट में क्षमता से ज्यादा लोग बिठाए गए थे और उतने लाइफ-जैकेट नहीं थे। इसलिए ऐसा हादसा हुआ।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

बोट को किनारे पर लगाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसा रविवार शाम लगभग 7 बजे मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। बोट को किनारे पर लाया जा चुका है। क्षेत्रीय फायर रेंज ऑफिसर शिजु केके ने बताया कि बोट पर सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *