बजट में सुधार करने की आवश्यकता है – ओली
काठमांडू, २४ जेठ

प्रमुख विपक्षी दल एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपी ओली ने सरकार द्वारा लाए गए बजट के बारे में कहा है कि – आम रूप में यह नेपाल और नेपाली का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाली है इसलिए इसमें सुधार करने की मांग की है ओली ने ।
प्रतिनिधिसभा में मंगलबार को हुई बैठक में आव २०८०–०८१ के राजस्व और व्यय के वार्षिक अनुमान (बजट) पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि – समग्र रुप में यदि कहे तो बजट कमजोर दिख रहा है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बजट में राष्ट्र हित को ध्यान में नहीं रखा गया है । ओली ने कहा है कि यह एक विफल बजट है । बजट मौलिक मूल्यों को आत्मसात नहीं कर सका है ।
अपने लगभग २ घंटे के भाषण में उन्होंने कहा कि “देश में उत्साह की लहर पैदा करने के लिए कोई कार्य योजना नहीं है, इसलिए यह बजट परिणाम नहीं दे सकता है ।”

