Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत द्वारा नागरिकता रोक के विरोध में लोसपा द्वारा विरोध प्रदर्शन

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। सर्वोच्च अदालत द्वारा जन्मसिद्ध प्राप्त नेपाली सन्तान को राष्ट्रपति द्वारा प्रमाणीकरण के बाबजूद रोक लगाए जाने के विरोध में जनता समाजवादी पार्टी , लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ,तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी सहित नागरिकता विहीन संघर्ष समिति पूरे मधेश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मंगलवार को जनकपुरधाम में लोसपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।लोसपा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा तथा धनुषा ज़िला अदालत में रोषपूर्वक प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात थे।कई जगहों पर पुलिस तथा लोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा तीखी नोंकझोंक भी हुयी । लोसपा के मधेश प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जितेंद्र सोनल, जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह सहित कई नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com