Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष रावत के गांव में बनने वाले शिव मंदिर को, पशुपतिनाथ मंदिर से शिवलिंग मिलेगा उपहार

 

नई दिल्ली

pashupatinath

 

उत्तराखंड में पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत के पैतृक गांव में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है और काठमांडू स्थित मंदिर ने इसके लिए शालीग्राम पत्थर से बना शिवलिंग उपहार में देने का फैसला किया है. जनरल रावत के गांव सैण को गोद लेने वाले महाराष्ट्र के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रमुख निवरुत्ती यादव ने कहा कि काठमांडू के मंदिर ने उत्तराखंड में पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति में नंदी की एक मूर्ति, मंदिर के लिए एक घंटा और एक त्रिशूल भी उपहार में देने का फैसला किया है.

यह भी पढें   समग्र मधेश दो प्रदेश की व्यवस्था करें – वृषेशचन्द्र लाल

पशुपतिनाथ को समर्पित मंदिर का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर से संचालित गैर सरकारी संगठन हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान की ओर से सैण गांव में किया जा रहा है. यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में काठमांडू की यात्रा के दौरान उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के अधिकारियों से मुलाकात की थी. यादव ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ‘दाहाल’ से भी मुलाकात की और उन्हें सैण में विकास कार्यों से अवगत कराया. सैण का मंदिर काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर की एक छोटी प्रतिकृति होगा.

यह भी पढें   मनाङ में अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *