Sun. Nov 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चारु साहित्य प्रतिष्ठान ने अपने वार्षिकोत्सव पर किया विभिन्न जिला के साहित्यकारों को सम्मानित

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल ।
चारु साहित्य प्रतिष्ठान नेपाल द्वारा अपने वार्षिकोत्सव के मौके पर विराटनगर में एक विशेष कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के साहित्यकारों को सम्मानित किया ।
सम्मानित होने वालों में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. घनश्याम न्यौपाने परिश्रमी को सर्वश्रेष्ठ संपादक पुरस्कार 2080 से सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि भारतीय साहित्यकार डा. दीपक गोस्वामी को वीरमणि नेपाल भारत साहित्य सेतु सम्मान 2080 से सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   सोच बदलने से बदलती है जिंदगी, सकारात्मक दृष्टिकोण से खुलते हैं सफलता के रास्ते! : बिमल सर्राफ

इसी तरह चारु साहित्य प्रतिष्ठान नेपाल लुंबिनी प्रांत के अध्यक्ष तेज प्रसाद खनाल को जुनेली रात चारु संग्रह के लिए चारु प्रवीण पदक 2080 से सम्मानित किया गया , ललितपुर के कवि सीताराम घिमिरे को उनके न वर्षिने बादल चारु संग्रह के लिए चारु प्रवीण पदक से सम्मानित किया गया है। मोरंग के साहित्यकार सुंदर प्रसाद रिज़ल को भिजेको सिरानी चारु संग्रह के लिए चारु प्रवीण पदक से अलंकृत किया गया ।
कार्यक्रम में विराटनगर के कवि रोहिणी रसिक को साहित्य साधना सम्मान २०८० से सम्मानित किया गया।
चारु कृति के आलोचक भवानी प्रसाद पोखरेल को चारु आलोचना पुरस्कार 2080 से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन चारु साहित्य प्रतिष्ठान नेपाल के अध्यक्ष डाॅ. देवी पंथी ने किया। कार्यक्रम विभिन्न वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में गरिमामय एवं भव्य ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में तेज प्रसाद खनाल , सुंदर प्रसाद रिजाल, डा. दीपक गोस्वामी, रोहिणी रसिक , भवानी पोख्रेल , सीताराम घिमिरे ने चारु वाचन किया। कार्यक्रम के विशिस्ट अतिथि डा. गोस्वामी , विवश पोख्रेल और प्रमुख अतिथि डा. परिश्रमी ने गजल और चारु के बीच की भिन्नता के विषय में प्रकाश डाला।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com