इमर्जिङ टिम्स एसिया कप में नेपाल और पाकिस्तान बीच खेल
काठमांडू, २९ असार । एसीसी इमर्जिङ टिम्स एसिया कप क्रिकेट में आज नेपाल और पाकिस्तान के बीच प्रतिस्पर्धा होगी । गुरुवार से श्रीलङ्का में शुरु हुए प्रतियोगिता में नेपाल समूह ‘बी’ में है । नेपाल समूह के अपने पहले खेल में पाकिस्तान ‘ए’ के साथ खेल रहा है । समूह बी में नेपाल सहित संयुक्त अरब इमिरेट्स (युएई), पाकिस्तान और भारत ‘ए’ है ।
समूह ‘ए’ में श्रीलङ्का, बङ्गलादेश, अफगानिस्तान और ओमान है । एसिया के आठ टोली सहभागि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टोली खेलने वाला नेपाल अकेला देश है । अन्य देशों ने युवा खिलाडि़यो को मौका दिया है ।
नेपाल अपना दूसरा खेल जुलाई १७ को भारत ‘ए’ के साथ खेलने वाला है । समूह के शीर्ष दो टोली सेमिफाइनल में पहुँचेगी । फाइनल खेल जुलाई २३ तारीख को होगी । प्रतियोगिता के किसी भी खेल को एक दिवसीय मान्यता नहीं रहेगी ।
रोहितकुमार पौडेल की कप्तानी में नेपाली टीम में कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, अर्जुन साउद, कुशल मल्ल, देव खनाल, पवन सर्राफ, गुलशन झा, सोमपाल कामी, भीम सार्की, श्याम ढकाल, प्रतिश जिसी, ललितनारायण राजवंशी, किशोर महतो, सन्दीप जोरा तथा सूर्य तामाङ सहभागी हैं ।

