भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा

चंद्रयान–३ इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है । चंद्रयान–३ को १४ जुलाई की दोपहर ०२ः३५ बजे लॉन्च किया जा रहा है । इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्रयान–३ मिशन के तहत इसरो २३ अगस्त या २४ अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा । चंद्रयान–३ मिशन के तीन उद्देश्य हैं । चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रमा पर रोवर का उतरना, और इन–सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना ।
चंद्रयान–३ के प्रक्षेपण के साथ ही भारत बनाएगा नया इतिहास, साथ ही चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला यह चौथा देश बन जाएगा ।

