Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागलुंग : होटल में मृत अवस्था में पाए गए प्रहरी के वरिष्ठ सई

 

काठमांडू.

बागलुंग के बडीगाड ग्रामीण नगर पालिका-6 में स्थित भीमगिठे क्षेत्र पुलिस कार्यालय के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक (सई) मृत पाए गए हैं। बागलुंग की मुख्य जिला अधिकारी रोशनी कुमारी श्रेष्ठ ने  बताया कि वरिष्ठ सई उज्जवल पौडेल होटल में मृत पाए गए।
पौडेल को बडीगाड ग्रामीण नगर पालिका-6 में आशा होटल के निचले तले में पर्दा से गले में फासी लगा कर मृत पाया गया। पुलिस ने होटल मैनेजर और उसके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.  श्रेष्ठ ने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें

मृतक सई पर्वत के मूल निवासी हैं. उनके परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं। यह होटल क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय भीमगिठे से 10 किमी दूर है।

बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे की है. घटना स्थल जिला मुख्यालय से करीब 74 किलोमीटर की दूरी पर है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed