Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने भारत से कूटनीतिक पहल करते हुए चावल, धान और चीनी खरीदने का फैसला किया

 

काठमांडू, 5 अगस्त

File Photo

 

भारत से चावल निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद देश में चावल की कमी नहीं होने देने के लिए  सरकार ने भारत से कूटनीतिक पहल करते हुए चावल, धान और चीनी खरीदने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आने वाले पर्व त्योहार के समय देश में अनाज और खाद्य सामग्री की कमी नहीं होने देने के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए सरकार की प्रवक्ता तथा सूचना व संचार मंत्री रेखा शर्मा ने बताया कि सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन धान, 1 लाख मीट्रिक टन चावल तथा 50 हजार मीट्रिक टन चीनी भारत से खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

भारत की तरफ से चावल निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद देश में चावल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा कि देश में अभी तीन महीने तक पहुंचने वाले चावल का स्टॉक मौजूद है, इसलिए आम लोगों को चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने कहा कि यह खरीद का निर्णय आने वाले दशहरे से शुरू होने वाले पर्व त्योहार के मद्देनजर किया गया है ताकि तीन महीने बाद भी देश में खाद्यान्न वस्तुओं की कोई कमी नहीं हो।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *