Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढही

 

बीजिंग, एजेंसी।

पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। सीजीटीएन ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) का हवाला देते हुए बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार 2:33 बजे शेडोंग प्रांत के देझोउ शहर के पिंगयुआन काउंटी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

सीजीटीएन ने यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 10 लोग घायल हो गए और कई इमारतें ढह गईं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 21 मई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

भूकंप शेडोंग प्रांत के डेझोउ शहर से 26 किलोमीटर दक्षिण में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *