Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र बनाकर डॉक्टर बनने वाले दो और गिरफ्तार

 

काठमांडू.

प्लस टू का फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र बनाकर डॉक्टर बनने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में मोरंग के मनीष चौधरी और ईशान अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर श्रद्धा शिल्पकार शामिल हैं। सीआईबी प्रमुख एआईजी किरण बज्राचार्य ने  बताया कि सीआईबी टीम ने चौधरी को मोरंग से और शिल्पकार को कुलेश्वर से गिरफ्तार किया है.

गुरुवार को फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के खिलाफ अभियान चलाकर 5 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढें   तिब्बती भाषा पढ़ने के लिए देहरादून ले जाए जा रहे 25 नेपाली बच्चे भारत से लौटाए गए

गुरुवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में मोरंग-3 से निर्वाचित नेपाली कांग्रेस सांसद सुनील कुमार शर्मा, महोत्तरी के पिपरा-8 में रहने वाले रंजीत कुमार यादव, त्रिवि शिक्षण हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ. अमित चौधरी, डॉ. रामबाबू यादव और डॉ. एरिना शाह शामिल हैं। .

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन को ‘फॉक्सट्रॉट चार्ली’ नाम दिया गया था। ऑपरेशन की कमान डीएसपी डॉ. तपन दहाल ने संभाली है. एआईजी बज्राचार्य ने बताया कि ब्यूरो द्वारा पिछले दिनों फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘क्वाक’ के क्रम में फर्जी प्रमाणपत्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

यह भी पढें   न्यायाधीश रणबहादुर बम हत्याकांड के दोषी फरार बाबु थापा सर्लाही से गिरफ्तार

ब्यूरो की मौजूदा कार्रवाई में 15 डॉक्टर निशाने पर हैं. ब्यूरो काठमांडू घाटी और घाटी के बाहर भी ऑपरेशन चला रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com