Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम चंद्र वावू का निधन, जनकपुरधामवासियो में शोक की लहर

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। दानवीर राम स्वरूप साह,राम सागर साह के परिवार के सदस्य राम चंद्र वावू का निधन गुरुवार की रात मिल्स एरिया स्थित आवास में निधन हो गया है। वे 98बर्ष के थे।बाणिज्य में स्नातकोत्तर,एवं.एल.वी.डिग्री हासिल किए राम चंद्र वावू सादा जीवन उच्च विचार के लिए जाने जाते हैं।वे परोपकारी श्री धर्म संस्था के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बड़े पुत्र तारा चंद्र साह गृहस्थ से दूर है। वहीं मंझले पुत्र ई.प्रकाश चंद्र साह जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य के अध्यक्ष रह चुके हैं वहीं कईसंघ, संस्था से आबद्ध है। छोटे पुत्र सुभाष चन्द्र साह नेपाल दूर संचार संस्थान के डायरेक्टर से रिटायर्ड हुए हैं। उनके निधन पर पूर्व राष्ट्रपति डा.राम भरण यादव,पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा सांसद रघुवीर महासेठ, पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो,पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो,मधेश प्रदेश के पूर्व गृह तथा संचार मंत्री तथा प्रदेश सांसद भरत साह, पूर्व प्रदेश सांसद परमेशर साह, प्रदेश सांसद दीपेंद्र ठाकुर,जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, निवर्तमान अध्यक्ष लाल किशोर साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, पूर्व जिविस के सभापति राम चरित्र साह,उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष रमेश साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, तेली कल्याण समाज नेपाल के सलाहकार जगदीश साह सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।उनकी अंत्येष्टि 11बजे रत्न सागर स्थित उनके पैतृक श्मसान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com