भेप द्वारा हुए सोना तस्करी के प्रकरण में राहुल महरा हुए गिरफ्तार
काठमांडू, १३ भादव
विद्युतीय चुरोट (भेप) में छिपाकर सोना तस्करी के प्रकरण में अनुसन्धान के लिए माओवादी केन्द्र के नेता कृष्णबहादुर महरा के लड़के राहुल महरा को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
आज (बुधवार) प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सीआईबी)ने माओवादी केन्द्र के नेता कृष्णबहादुर महरा के लड़के राहुल महरा को गिरफ्तार किया है । ये जानकारी एसपी नवराज अधिकारी ने दी है ।
गत वर्ष भेप में छिपाकर सोना तस्करी प्रकरण में चीनी ब्यापारी दावा के साथ राहुल की बार बार टेलिफोन सम्पर्क होने की सीआईबी के अनुसन्धान से खुला था । लेकिन इस प्रकरण में सरकारी वकील कार्यालय ने उनके विरुद्ध मुद्दा नहीं चलाया था । तस्करी में संलग्न ब्यापारी के साथ माओवादी उपाध्यक्ष महरा और उनके लड़के राहुल का बार बार टेलिफोन सम्पर्क की बात खुलने के बाद भी उनपर अनुसन्धान नहीं होने की सार्वजनिक रुप में विरोध भी हुआ था ।

