Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा आज से मधेस प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कर रही है

 

काठमांडू, १६ भादव
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी आज से मधेस प्रदेश में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन कर रही है । कल तक सञ्चालन होने वाले उक्त स्तरीय प्रशिक्षण में पार्टी की नीति तथा कार्यक्रम,कार्यदिशा,सिद्धान्त और दृष्टिकोण सहित समसमायिक राजनीतिक बिषय में प्रशिक्षण दी जाएगी ।
देश भर में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सञ्चालन कर रही रास्वपा आज से मधेस में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कर रही है । यह जानकारी उपसभापति डिपी अर्याल ने दी है ।
मधेस में होने वाले इस प्रशिक्षण में पार्टी सभापति रवि लामिछाने,प्रशिक्षण विभाग प्रमुख अनील केशरी शाह के साथ अन्य भी सम्बोधन करेंगे । मधेस प्रदेश में होने वाले प्रशिक्षण के बाद रास्वपा बागमती प्रदेश में प्रशिक्षण देने का काम करेगी । जिसके लिए भादव २२ और २३ गते का दिन तय किया गया है ।

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *