Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाल को १० विकेट से हराया

 

काठमांडू, १९ भादव भारत ने एशिया कप २०२३ के अपने दूसरे मैच में नेपाल को १० विकेट से हरा दिया । बारिश से बाधित यह मैच श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में खेला गया था । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ४८. २ ओवर में२३० रन बनाए थे । इसके बाद बारिश की वजह से काफी देर तक खेल रुका रहा । डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को २३ ओवर में १४५ रन का लक्ष्य मिला था । जवाब में भारत ने २०.१ ओवर में १० विकेट से जीत हासिल की । कप्तान रोहित शर्मा ७४ रन और शुभमन गिल ६७ रन बनाकर नाबाद रहे । इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर फोर में पहुंच गई है । ग्रुप–ए से पाकिस्तान ने पहले स्थान पर और भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया। ग्रुप–बी में अभी श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तीनों के सुपर फोर में पहुंचने के रास्ते खुले हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com