Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड के चीन भ्रमण से पहले भारत ने किया महत्वपूर्ण निर्णय

 

काठमांडू, १९ भादव प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’के चीन भ्रमण से पहले भारत ने नेपाल के हित में महत्वपूर्ण निर्णय किया है । भारत की मन्त्रिपरिषद की बैठक से आने वाले १० वर्ष में नेपाल से १० हजार मेगावाट विद्युत् खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है ।
इसी के साथ नेपाल से १० हजार मेगावाट विद्युत् खरीदने की प्रक्रिया भी खुल गई है । “आगामी १० वर्ष में नेपाल से १० हजार मेगावाट विद्युत् खरीदने के लिए भारत के मन्त्रिपरिषद् की स्वीकृति ने नेपाल में विद्युत विकास को लेकर नया मार्गचित्र निर्माण करने के लिए रास्ता खुल गया है ” प्रधानमन्त्री प्रचण्ड जब जेठ १७ से २० गते तक भारत भ्रमण की थी उसी भ्रमण के क्रम में भारत ने नेपाल से १० हजार मेगावाट विद्युत् खरीदने की सहमति हुई थी ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड चीन भ्रमण में जाने की तैयारी में हैं और इसी समय भारत के मन्त्रिपरिषद् ने नेपाल से १० हजार मेगावाट विद्युत् खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है । असोज ६ गते से प्रधानमंत्री चीन के औपचारिक भ्रमण करने वाले हैं । भ्रमण की सभी तैयारियां होने की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है ।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *