Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोमबार बिराटनगर में समाजवादी मोर्चा का सभा, शीर्ष नेता करेंगे सम्बोधन

 
समाजवादी मोर्चा, फाईल तस्वीर

विराटनगर, ९ सितम्बर । समाजवादी मोर्चा की ओर से सोमबार बिराटनगर में एक सभा का आयोजन हो रहा है । सत्ताधारी चार राजनीतिक दल नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी, जनता समाजवादी पार्टी और नेकपा विप्लव समूह ने संयुक्त रुप में ‘सन्देशसभा’ नाम देकर सभा का आह्वान किया है । सभाको प्रधानमन्त्री रहे माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल, जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव नेकपा के महासचिव नेत्रविक्रम चन्द जैसे नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं ।
आज शनिबार पत्रकार सम्मेलन करते हुए मोर्चा ने सभा के संबंध में जानकारी दी है । मोर्चा ने पहिले ही निर्णय किया था कि मोर्चा की ओर से सातों प्रदेश में सभा आयोजन किया जाएगा । अन्य ६ प्रदेश में सभा आयोजन हो चुका है । कोशी प्रदेश में सोमबार होने जा रहा है । सभा के लिए कार्यकर्ता इकठ्ठा करने के लिए मोर्चा ने चारों पार्टी को निर्देशन दिया है । इसके लिए विराटनगर, मोरङ, सुनसरी और झापा को विशेष प्राथमिकता में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com