Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड का चीन भ्रमण आज से

 

काठमांडू, ६ असोज – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ की औपचारिक चीन भ्रमण आज से शुरु हो रही है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड अमेरिका के न्यूयोर्क में हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ के ७८ वें महासभा में सहभागी होकर वहीं से सीधे चीन गए हैं ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड शुरु में चीन के हन्जाउ में १९ औँ एशियन खेल के उद्घाटन समारोह में सहभागी होंगे । एशियन खेल समारोह में सहभागी होने के बाद प्रधानमन्त्री प्रचण्ड बीजिंग जाएंगे । बीजिंग में वो चीनी समकक्षी से द्विपक्षीय वार्ता तथा चीनी राष्ट्रपति से असोज ८ गते शिष्टाचार मुलाकात करेंगे ।
परराष्ट्र मन्त्रालय के अनुसार प्रधानमन्त्री के चीन भ्रमण में कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, नाका, जलविद्युत्, व्यापार घाटा के साथ ही अन्य क्षेत्र में भी बातचीत होगी । चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ ने अपने नेपाल भ्रमण में चीन की प्रतिबद्धता को लेकर कहा था कि अनुदान का कार्यक्रम भी एजेन्ड में रखा गया है । भ्रमण के समय चीन के सीमा नाका के विषय में भी बातचीत होने की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है ।
दार्चुला, बझाङ, डोल्पा, गोरखा, संखुवासभा, दोलखा के साथ ही अन्य जिला में रहे चीन के साथ का नाकाओं को वर्गीकरण कर बारहों महीनें चलने नाकाओं को उसी अनुसार सञ्चालन लाने की परराष्ट्र मन्त्रालय ने जानकारी दी है । कुछ ही एजेन्डा जलस्रोत के क्षेत्र से सम्बन्धित होंगे जिसमें जलविद्युत् आयोजना तथा विद्युत् प्रसारण लाइन है । कुछ सड़क निर्माण की भी बातें होगी । साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कुछ परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com