Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे १० किलो सोना के साथ एक छात्र गिरफ्तार

 

goldकैलास दास, जनकपुर, साउन १० । दश किलो अवैध सोना सहित धनुषा के पौर्ताहा से धनुषा प्रहरी ने शुक्रवार को एक विद्यार्थी को गिरफ्तार किया है । जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन करके यह जानकारी दी है ।

पत्रकार सम्मेलन में  धनुषा प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी ने विशेष सूचना के आधार पर (पूर्व पश्चिम राजमार्ग) धनुषा सडक खण्ड के पोर्ताहा से विशेष टोली खटाकर सुराकी के आधार पर काठमाण्डौ से धरान की ओर जानेवाला ना ४ ख ६०९८ नम्बर के बस से बझाङ्ग जिला मेलविसौनी गाविस वडा नं.४ का खम्बीर रौल्या को गिरफतार किया है ।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

न्यु कोशी सुपर बस को रोककर खान तलासी के क्रम में रौल्या के  जुत्ता और शरीर के विभिन्न अंग में रखा सोना बरामद कीया गया है । पुलिस के अनुसार रौल्या जुता,  और रेड लेबल के डब्बा भितर मे छुपाकर १० किलो ग्राम सोना के साथ  नगद १० हजार और एक थान मोबाइल बरामद हुआ है ।

उपरीक्षक सुवेदी के अनुसार सोना का  असली मालिका कौन है प्रारम्भिक छानबिन में नही खुला सका । लेकिन धनुषा से विशेष टोली सम्बन्धित सोना का मालिक के गिरफ्तार करने के लिए अनुसन्धान आगे बढा चुकी है इसकी जानकारी भी दी है ।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

काठमाडौ स्थित किडस कलेज मे वि.वि.ए.में अध्ययनरत गिरफ्तार रौल्या प्रति किलोग्राम ५ हजार पाने के शर्त में यह काज कर रहे स्वीकार की है प्रेस कन्फ्रेन्स में एसपी सुवेदी ने कहा ।

गिरफ्तार किया गया सोना का बजार दर रेट ४ करोड ८० लाख अनुमानित रहा एसपी ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *