Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे एडीबी की स्थिति डमाडोल, दुसरे जगह की तलाश

 

Janakpur For Janakpur Reportकैलास दास,जनकपुर, साउन ११ । एकीकृत सहरी विकास के लिए एशियाली विकास बैंक ने जनकपुर नगरपालिका को जो एक अर्ब ८२ करोड ऋण सहयोग में दिया था वह फिर से एक बार विवाद में आ गया है ।

जनकपुर के सौन्दर्यीकरण और यहाँ के सडक, नाला सहित के व्यवस्थापन के लिए यह रकम  नेपाल के चार नगरपालिका में दिया गया था । लेकिन ल्याण्डफिल  विवाद के कारण यहाँ से जाने की सम्भावना है ।

एकीकृत विकास के लिए ल्याण्डफिल की आवश्यकता होती है और वह धनुषा के क्षेत्र नं. ३ फुलगामा में उपर्युक्त होने के वावजूद भी स्थानीयवासी के विरोध करने के बाद यह विवाद उत्पन्न हुआ है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों में मधेस: पीएम बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले एक अहम लेकिन अनदेखा मुद्दा

एशियाली विकास बैंक के उच्च स्तरीय प्राविधिक टोली ने जनकपुर नगरपालिका के फोहर व्यवस्थापन के लिए फूलगामा के जमीन सबसे ज्यादा उपयुक्त रहने का प्रतिवेदन भी दे चूका है ।

धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ में एशियाली विकास बैंक के शर्त अनुसार गुठी संस्थान से २० वर्ष के लिए जनकपुर नगरपालिका ने वार्षिक ३ लाख देने के शर्त पर लिज पर ले चुका है जानकारी होने के बाद भी यह विवाद अभी तक कायम है । खास कर ल्याण्डफिल विवाद के कारण यहाँ से एडीबी फिर्ता होने की विशेष सम्भावना है ।

यह भी पढें   पडा गिरफ्त मे उन्मादी : डा.विजय दत्त

एशियाली विकास बैंक के उच्च स्तरीय प्राविधिक टोली ने चार नगरपालिका के कामकाज के बारे में जानकारी कराने पर धनुषा में अत्यधिक विवाद होने की बात प्रतिवेदन मे उल्लेख  है । प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख है कि काम अगर शीघ्र नही प्रारम्भ किया गया तो यहाँ से एडीबी परियोजना चला जाऐगा ।

एडिबी के योजना मे रुकावट से जनकपुर नगरपालिका के पदाधिकारी एवं एकिकृत शहरी विकास आयोजना भी चिन्तित है । एडिबी के कार्यक्रम अन्तगत नगर में चिन्ह लगाने का काम मात्र नही भवन भी तोडने का काम हो रहा है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों में मधेस: पीएम बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले एक अहम लेकिन अनदेखा मुद्दा

इस विषय को लेकर रविवार साम में जनकपुर नगपालिका ने आकस्मिक रुप में सर्वदलीय वैठक भी रखा था । लेकिन समाचार लिखने तक क्या निष्कर्ष लिकला इसकी किसी प्रकार की जानकारी नही मिला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com