कांग्रेस महाधिवेशन – उपाध्यक्ष और महासचिव के बारे में अपडेट
काठमांडू, आश्विन २५ – नेपाली कांग्रेस के १५ वेँ महाधिवेशन अन्तर्गत हुए निर्वाचन की मतगणना जारी है । ललितपुर के सानेपा स्थित कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय में शनिवार की शाम से ही उपसभापति और महामंत्री पद के लिए मतगणना हो रही है । अभी तक ११७९ मतों की गिनती हो चुकी है । जिसके अनुसार अभी तक की स्थिति कुछ इस तरह की है –
उपसभापति (खुला)
डा. चन्द्रकांत भंडारी ६२३, इ. मधु आचार्य ३४३,गोविन्द भट्टराई २९१, सुरेन्द्रराज पाण्डे २८९,दीपक गिरी २४२,धनराज गुरुङ २११,प्रा.डा. चन्द्र मोहन यादव १२६,
उपसभापति (समावेशी)
विनोद कुमार चौधरी ३४७,जीवन परियार २८७,फरमुल्लाह मन्सुर १६४, सीता गुरुङ १५१,रञ्जित कर्ण ९८,।
महामंत्री (खुला)
प्रदीप पौडेल ६५३ ,अमरसिंह पुन मगर ४३६,उदय शम्शेर राणा ३६६, डा. सुनिलकुमार शर्मा २८८,गुरुराज घिमिरे १६३,नैनसिंह महर १२२,शंकर तिवारी १८,डा. सन्तोष उपाध्याय १६,।
महामंत्री (महिला)
डा. डिला संग्रौला (पन्त) ५२३, महालक्ष्मी उपाध्याय (डिना) ४८४,रीता खनाल १३९,।
इससे पहले वरिष्ठ उपसभापति में विश्वप्रकाश शर्मा और महिला उपसभापति में पुष्पा भुसाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं । जारी मतगणना से खुला में २ और समावेशी से १ उपसभापति का चयन होना है । इसी तरह महामंत्री पद के लिए २ खुला और १ महिला करके ३ लोगों को चयन होना है । सभापति पद में गगन थापा की बहुमत से शुक्रवार की सुबह ही जीत चुके हैं ।
इसके साथ ही काठमांडू उपत्यका की ओर से महिला केन्द्रीय सदस्य में भी डा अस्मिता शाक्य प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं । बाँकी पदों में से अभी उपसभापति और महामंत्री की मतगणना हो रही है । ये समाप्त होने के बाद ही सह महामंत्री और केन्द्रीय सदस्यों के लिए मतगणना शुरु करने की योजना है ।


