Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला की बेटी लोक गायिका मोनी ‘वैदेही’ “संस्कृति सेवा सम्मान – 2023” से सम्मानित

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । ‘अमर संदेश समाचार पत्र’ द्वारा कंस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में 28 अक्टूबर, 2023 को आयोजित “मेरा भारत, मेरी संस्कृति” विषय पर सेमिनार एवं संस्कृति सेवा सम्मान-2023 के दौरान जगत जननी माँ जानकी जी की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी व मिथिला की बेटी, लोक गायिका श्रीमती मोनी ‘वैदेही’ जी को “संस्कृति सेवा सम्मान – 2023” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉo स्मिता सिंह, सहायक महाप्रबंधक, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑथोरिटी, उत्तर प्रदेश ; श्री संजय शर्मा दरमोड़ा, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय ; श्री वीरेन्द्र सिंह नेगी ‘राही’, संगीतकार ; श्री आलोक कुमार, उद्योगपति ; श्री हरिपाल रावत, समाजसेवी आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

इस सम्मान को मिलने के बाद श्रीमती मोनी ‘वैदेही’ जी के प्रशंसकों में खुशी की लहर है। साथ ही सीतामढ़ी और संपूर्ण मिथिला के लिए यह गौरव का विषय है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com