Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा केन्द्रीय सदस्य में १४ नेता मनोनित

 
फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २९ नवम्बर । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने पार्टी केन्द्रीय समिति में १४ नेताओं को मनोनित किया है । तीन दिनों से महोत्तरी जिला सदरमुकाम जलेश्वर में जारी बैठक ने डा. स्वर्णिम वाग्ले के साथ १४ नेता को केन्द्रीय सदस्य बनाने का निर्णय लिया है । रास्वपा में इससे पहले ४० केन्द्रीय सदस्य थे । अब केन्द्रीय सदस्यों की संख्या ५४ पहुँच गई है ।
केन्द्रीय सदस्य में मनोनित नेताओं मैं पार्टी संसदीय दल के उपनेता विराजभक्त श्रेष्ठ, प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार, डा. स्वर्णिम वाग्ले, सचेतक निशा डाँगी, सांसद मनिष झा, डा. तोसिमा कार्की, शिशिर खनाल, हरि ढकाल, डा. चन्दा कार्की (भण्डारी), असीम शाह, लक्ष्मी तिवारी, अशोककुमार चौधरी, शिव नेपाली र विनिता कठायत हैं, यह सभी नेता सांसद् हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *