Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के लसभेगास में गोली चलने से ३ की मृत्यु १ घायल

 

काठमांडू, मंसिर २१– अमेरिका के लसभेगास स्थित नेभाडा विश्वविद्यालय परिसर में गोली चलने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है और एक घायल है ।
प्रहरी कारबाही में संदिग्ध आक्रमणकारी भी मारे गए हैं । अभी तक मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है ।
लसभेगास शहर के प्रहरी ने बुधवार की सुबह हुए इस घटना के बारे में सामाजिक सन्जाल एक्स के द्वारा जानकारी दी है । अभी तक गोली चलने के कारण का भी पता नहीं चला है ।
प्रहरी के अनुसार यह घटना विश्वविद्यालय के बीम हॉल के नजदीक हुआ है जहाँ बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधा है । प्रहरी का कहना है कि अभी स्थिति नियन्त्रण में है और किसी तरह का कोई खतरा नहीं है
इससे पहले सन २०१७ में भी अमेरिका के लसभेगास में एक बन्दुकधारी ने गोली चलाई थी जिससे आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी ।

यह भी पढें   दलित पत्रकार संघ के आयोजन में पालिका उपाध्यक्ष सहित २१ लोगों ने किया  रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *